HERBAL GARDEN

मदनफल

Classification

चरक- आस्थापनोपग, अनुवासनोपग, फलिनी द्रव्य
सुश्रुत- आरग्वधादि, मुष्ककादि, उर्ध्वभागहर
भावप्रकाश-

Synoyms

करहाट- When touched without notice it injures the hand because of its thorns.
विषपुष्पक- Flowers are toxic in nature.
पिण्डीतक- Fruits and seeds of Madana are round.
गाल- Madana has a property to eliminate Kapha.
वामन- Madana is best Vämaka dravya.

Habit

वृक्ष या गुल्म 2.5-3 से.मी. लम्बे मजबूत पत्रकोणीय कन्टकों से युक्त होता है।

Habitat

यह समस्त भारतवर्ष में पाया जाता है।

Morphology

  • इसका छोटा वृक्ष या गुल्म 2.5-3 से.मी. लम्बे मजबूत पत्रकोणीय कन्टकों से युक्त होता है।
  • छाल भूरी व लकड़ी श्वेत या भूरी होती है।
  • छाल पत्र 2.5-5 से.मी. लम्बे, अभिलट्वाकार, गोलाग्र या लम्बात्र, पत्राधार संकीर्ण होकर पत्रवृन्त से लगा रहता है।
  • छाल पुष्प हरिताभ श्वेत, पंचदलयुक्त व सुगन्धित होते हैं।
  • छाल फल गोलाकार या अन्डाकार, सुपारी या अखरोट के आकार के चिकने या लम्बाई में धारीदार, पकने पर पीतवर्ण के हो जाते हैं।
  • छालफलत्वक् कठिन व मोटा होता है।
  • छाल फलमज्जा के भीतर कृष्णवर्ण बीजों (फलपिप्पली) के चार पिण्ड होते हैं।
  • छालबीजों से मक्खन सदृश पीताभ हरित तैल (Randia oil) प्राप्त होता है।
  • छाल पुष्प से भी एक सुगन्धित तैल प्राप्त होता है।

Chemical Composition

इसके फल में Dumetoronins A, B, C, D, E व F, Randialic acid A व B. Ursosaponin, Essential oils तथा फलमज्जा में Citric acid, Tartaric acid, Tannins, Pectin, Mucilage, Protein आदि पाया जाता है।

Guna-Karma

Rasa- कषाय, मधुर, तिक्त, कटु
Guna- लघु, रूक्ष
Virya- उष्ण
Vipaka- कटु
Karma- वमन, आस्थापन, अनुवासन
Doshakarma- कफवात शामक

Medicinal uses

कफप्रधान ज्वर
गुल्म
प्रतिश्याय
अन्तर्विद्रधि

Useful Part

फल, फलपिप्पली (बीज)

Doses

चूर्ण 3-6 ग्राम (बमनार्थ)
1-2 ग्राम (अन्य कार्य हेतु)

Important Formulation

मदनादि लेप

Shloka

मदनफलं वमनास्थापनानुवासनोपयोगिनाम् । (च.सू. 25/40)
वमन द्रव्याणां मदनफलानि श्रेष्ठतमन्याचक्षते, अनपायित्वात् ।। (च.क. 1/13)
मदनो मधुरस्तिक्तो वीर्योष्णो लेखनो लघुः ।
वान्तिकृद्विद्रधिहरः प्रतिश्यायव्रणान्तकः ॥
रूक्षः कुष्ठकफानाहशोथगुल्मन्त्रणापहः ।। (भा.प्र. हरीतक्यादि वर्ग 161)

Hindi Name​

मैनफल

English Name

Emetic nut

Botanical Name

Randia dumetorum Lam

Family

Rubiaceae